22.5.13

स्वयं से भागते, हम लोग

कभी सोचा है कि व्यक्ति को सबसे अधिक भड़भड़ाहट कब होती है, सर्वाधिक मन कब ऊबता है, कौन सा समय वह शीघ्रातिशीघ्र बिता देना चाहता है? उत्तर अधिक कठिन नहीं होगा, यदि जीवन के भारी कष्टों को सूची से हटा दिया जाये तो सबसे अधिक कष्ट में व्यक्ति तब होता है जब वह एकान्त में होता है, शारीरिक रूप से, मानसिक रूप से।

कभी सोचा है कि व्यक्ति स्वयं से इतना क्यों भागता है? एकान्त काटने को दौड़ता है। कुछ तो कारण होगा कि हम स्वयं को ही नहीं झेल पाते हैं।

कहीं पढ़ भी रहा था कि जेल में यदि किसी व्यक्ति को कठिनतम दण्ड दिया जाता है तो उसे एकान्त में रख देते हैं, तनहाई कही जाती है वह। वह एकान्त ऐसा होता है जहाँ बन्दी का मानसिक संतुलन तक बिगड़ जाता है। क्या एकान्त में रहना हमारी प्रकृति के विरुद्ध है? व्यक्ति को स्वयं से भय क्यों?

ये सारे प्रश्न ऐसे हैं जो उठते तो हर एक के मन में हैं, पर उनका उत्तर पाना उतना ही कष्टकर होता है जितना एकान्त में समय बिताना। कोई इसे मन का खेल मानता है, कोई सामाजिकता को दोष देता है, कोई इस पर कुछ कहना ही नहीं चाहता है। एकान्त सदा ही दोषपूर्ण माना जाता है, जो लोग किसी और से घुलते मिलते नहीं, उन्हें संशय और विस्मय की दृष्टि से देखा जाता है, विचित्र प्राणी की तरह।

माना कि एकान्त भयावह है, माना कि एकान्त असामाजिक है, पर अपने से पूर्णतया विमुख हो जाता कहाँ से आ गया हमारे अन्दर? अपने से भागने का गुण कहाँ से आ गया हमारे अन्दर? आश्रयों के हटते ही भरभरा कर ढहने लगता है हमारा जीवन। माना कि सहजीवन ही हमारी राह है, पर स्वयं को समझने और समझाने से क्यों विमुख हो जाते हैं हम? एकान्त को भयानक मानने वाली यह मानसिकता इतने गहरे धँसी है हम सबके अन्दर कि हम स्वयं से ही भागने लगे हैं।

यही प्रश्न संस्कृतियों के बीच की दीवार भी है, यही प्रश्न संस्कृतियों के बीच की सुलझन का प्रारम्भ भी है। पूर्व की संस्कृति में यह प्रश्न सदा से ही पूछा जाता रहा है, पश्चिम में यह प्रश्न सदा ही प्यासा रहा है। हमारा जीवनक्रम स्वयं को समझने से प्रारम्भ होता है और सहजीवन तक जाता है, पाश्चात्य सहजीवन को प्रमुखता से रख इस प्रश्न पर ठंडी राख उड़ेल देता है। जीवन दोनों संस्कृतियों में पल रहे हैं, एक पद्धति में अन्त तक स्पष्ट दिशा दिखती है, दूसरी पद्धति पगडंडियों के समाप्त होते ही भ्रमित हो जाती है। मैं जितना एकान्त में डूबता हूँ, उतना ही प्राच्य हो जाता हूँ, जितना सबके संग जीने लगता हूँ उतना ही पाश्चात्य का रंग धारण कर लेता हूँ। मैं बहुधा मुहाने पर खड़ा रहता हूँ, इस प्रश्न के कुछ इस पार, इस प्रश्न से कुछ उस पार।

स्वयं को जानना है तो स्वयं से जूझना भी पड़ेगा। कोई इसे भले ही अध्यात्म मान कर बुढ़ापे के लिये छोड़ दे, पर यह प्रश्न मुँह बाये एक न एक दिन खड़ा अवश्य हो जायेगा। कह देने भर से कि इन सबके बिना भी काम चल जायेगा, ये प्रश्न टलने वाले नहीं, उत्तर तो पाना ही पड़ेगा।

एक दूसरे को देखकर तो सब ही जीवन पार कर लेते हैं, पर क्या दूसरे का जीवन ही हमारा भी मानक हो जाये? क्या वे पद्धतियाँ जो किसी एक के लिये सुन्दर ढंग से चलती हैं, क्या दूसरे के ऊपर भी उतना ही प्रभावी हो सकती हैं? ऐसा नहीं है कि सारे लोग भेड़चाल में ही चलते हैं, कुछ अपनी राह स्थापित करते हैं, अपने मानक स्वयं स्थापित करते हैं। भौतिक सफलतायें अपना स्थान बनाती हैं, विकास होता रहता है, पर स्वयं को समझने का प्रश्न कार्य और उद्देश्यों की भीड़ में खोया ही सा रहता है।

अपने हृदय पर हाथ रखिये और पूछिये कि स्वयं से पहली बार वार्तालाप कब किया था, तब पता चलेगा कि तीन या चार दशक तो इस प्रश्न को पहली बार आने में ही निकल जाते हैं। जब तक प्रश्नोत्तरी तनिक रोचक होती है, आधा जीवन बीता हुआ सा लगता है। लगता है कि हम सदा ही स्वयं से भागते रहे, स्वयं का सामना करने से कतराते रहे।

एक परम स्नेही मित्र ने दर्शननिमग्न वार्तालाप के बीच एक दिन बड़े ही दुर्लभ वाक्य कहे, उनका कहना था कि जीवन में यदि किसी एक चीज को जानना आवश्यक है, तो वह स्वयं को। स्वयं को जानने के लिये मन को जानना आवश्यक है, आत्म मन से ही व्यक्त होता है।

बात सच भी है, हम सुख को ढूढ़ते रहते हैं। कहते हैं जो मन के अनुकूल है, वही सुख है। यदि हम मन को नहीं समझ पाये तब सुख को क्या समझ पायेंगे? बिना मन को जाने सुख की परिभाषायें बनाते रहते हैं, उस पर प्रयोग करते रहते हैं। मन को नयापन चाहिये तो उसे नयापन ला लाकर देते रहते हैं, पर बात तो मन के माध्यम से स्वयं को समझने की थी।

जो भी कारण हो, जो भी निदान हो, हम स्वयं से भागे लोग हैं, सदा ही बाहर अपना ठिकाना ढूढ़ते रहते हैं, व्यग्र हो। स्वयं में स्थिर होना सीख लें, तो जहाँ ठहर जायें, गाँव वहीं बन जाये हमारा, जहाँ रम जायें, वहीं राम हो जायें। यदि कहीं टिकना सीखना हो मुझे, तो स्वयं में ही, वर्तमान में ही, तात्कालिक परिवेश में ही।

40 comments:

  1. हम तो अपने को ही ढूँढ़ रहे हैं, पर वाकई दूसरे को पाने से बहुत कठिन है दूसरे को पाना..

    ReplyDelete
  2. बहुत सुन्दर प्रस्तुति...!
    आपको सूचित करते हुए हर्ष हो रहा है कि आपकी इस प्रविष्टि् की चर्चा आज बुधवार (22-05-2013) कितनी कटुता लिखे .......हर तरफ बबाल ही बबाल --- बुधवारीय चर्चा -1252
    में "मयंक का कोना"
    पर भी है!
    सादर...!
    डॉ.रूपचन्द्र शास्त्री 'मयंक'

    ReplyDelete
  3. Swayam se bhagne walon me shayad mai bhi shamil hun.....bahut sundar likhte hain aap.....mera aalekh zaroor padhen!

    ReplyDelete
  4. आत्म अवलोकन ही श्रेयस्कर है. जीवन के वास्त्विक उत्थान का मार्ग प्रसस्त करता है स्वयं को जानना. नितांत ही आवश्यक प्रश्न उठाया है, एक श्रेष्ठ आलेख!!

    ReplyDelete
  5. मन नही भाव कहें..इस भाव शरीर में उठने वाले भावों के प्रति होशपूर्ण होने से ही गतियों की पहचान होने लगती है जिसे आप स्वयं की पहचान भी कह सकते हैं..उससे भागा नहीं जा सकता है.

    ReplyDelete
  6. मन के भटकाव को ठिकाने लगाने वाली बात.

    ReplyDelete
  7. समय समय पर आत्मावलोकन एक सुदृढ़ व्यक्तित्व को पोषित करता है !
    प्रभावशाली लेखन एवं दर्शन !

    ReplyDelete
  8. मन का प्रभावी मनोविज्ञान।

    ReplyDelete
  9. पर भागते भागते एक दिन एकांत ही अपना हो जाता है ...

    ReplyDelete
  10. -----स्वयं से भाग रहे हैं या स्वयं के लिए भाग रहे हैं ...एक यक्ष प्रश्न यह भी है ....शायद स्वयं के लिए भागते भागते स्वयं से भागने लगते हैं ...पर के लिए भागें तो स्व को प्राप्त कर पाएंगे ..सुख की अपेक्षा आनंद को प्राप्त हो पायेंगे .......यही तो माया है....

    ReplyDelete
  11. सर्तक चिंतन देता उत्कृष्ट आलेख |
    ''मेरो मन अनत कहाँ सुख पावे ....जैसे उडी जहाज को पंछी फिर जहाज पर आवे ''हम स्वयं से भाग ही नहीं सकते |व्यक्ति एकांत प्रिय हो या एकांत से दूर भागता हो चैन अपने में लौटने पर ही मिलाता है |अपने से दूर भाग कर भी अपने ही से लोगों में चैन पडता है |एकांतप्रिय मनुष्य अपने पसाद की बातों मे जैसे किताब पढना या कोई और रूचि में डूब कर अपना समय सार्थक करता है |मनुष्य की प्रवृत्ति ही उसका मार्गदर्शन करती है |इसीलिए संस्कारों की महत्ता है |
    सुन्दर आलेख |

    ReplyDelete
  12. होता तो ऐसा है....

    "हम सुख को ढूढ़ते रहते हैं। कहते हैं जो मन के अनुकूल है, वही सुख है। यदि हम मन को नहीं समझ पाये तब सुख को क्या समझ पायेंगे? बिना मन को जाने सुख की परिभाषायें बनाते रहते हैं, उस पर प्रयोग करते रहते हैं। मन को नयापन चाहिये तो उसे नयापन ला लाकर देते रहते हैं, पर बात तो मन के माध्यम से स्वयं को समझने की थी।"

    होना ये चाहिए....

    "स्वयं में स्थिर होना सीख लें, तो जहाँ ठहर जायें, गाँव वहीं बन जाये हमारा, जहाँ रम जायें, वहीं राम हो जायें।"

    और मजे की बात ये है कि यह बात अमूमन ज्यादातर लोग जानते हैं...
    देखिये आपको भी मालूम है और मुझे भी...!
    बल्कि यहाँ पर उपस्थित सभी गुणीजनों सुधीजनो सभी को मालूम है....फिर भी.....???

    ReplyDelete
  13. किसी महान आदमी से सुना था, अपना नो. मिलाओ तो इंगेज ही मिलेगा.

    ReplyDelete
  14. आखिर भागकर भी इंसान कितनी दूर जा पाता है!..
    बहुत बढ़िया चिंतनशील प्रस्तुति ..

    ReplyDelete
  15. ्खोज तो स्वंय की ही जरूरी है और उसी में सम्पूर्ण दृश्य समाहित है मगर हम सब उसी से भागते हैं जिस दिन इस तरफ़ मुड जायेंगे कोई व्यग्रता , उद्वगिनता कुछ नही रहेगी

    ReplyDelete
  16. उत्कृष्ट प्रस्तुति,सार्थक आलेख,,,

    Recent post: जनता सबक सिखायेगी...

    ReplyDelete
  17. बहुत ही गहन चिंतन है. मन को समझ पाना दुष्कर है और उतना ही दुष्कर है इसको काबू में करने का प्रयत्न करना. वैसे यह भी सही है कि मन की इच्छाओं की पूर्ति भी हम ही करते हैं या कहलें कि यही पूर्ति मन का ईंधन है. जब ईंधन मिलता रहेगा तो मन रूपी अग्नि का शांत होना मुश्किल है.

    मन का जितना भी निग्रह किया जायेगा उतना ही यह विद्रोह करेगा इसलिये हमने तो मन के साथ विरोध और ईंधन से प्रज्वलित करना छोडकर इसके साथ दोस्ती का हाथ बढा रखा है.

    कभी कभी यह अच्छे दोस्त की भांति नेक सलाह भी दे देता है और कभी कभी दुष्ट मित्र की तरह दुष्चक्र में भी फ़ंसा डालता है.:)

    वैसे हम अंतिम रूप से दोस्ती को ही तवज्जों देते रहेंगे आगे दोस्त (मन) की जैसी इच्छा हो, उधर ले जाये, हमारा कोई विरोध भी नही होगा.

    रामराम.

    ReplyDelete
  18. स्वयं को जान के ही जग को जाना जा सकता है ...
    इसे पाना ही जीवन है ...

    ReplyDelete
  19. अपने अन्दर झाँक कर अपने ,जगत और जीवन के सत्य को समझना हमारे दर्शन की ही देन है । आपने कहा है कि जब मैं एकान्त में होता हूँ तब प्राच्य होजाता हूँ लेकिन इसमें आपकी सद्वृत्तियाँ ही अहम् होतीं हैं । बहुत ही गहन-गंभीर आलेख ।

    ReplyDelete
  20. खुद को तलाशने की प्रक्रिया चलती रहती है और अनवरत चलती रहेगी. भाग कर भी आखिर कहाँ तक जा पाएंगे.
    गहन सार्थक आलेख.

    ReplyDelete
  21. सच है कि हमें दूसरे का सहारा चाहिए।

    ReplyDelete
  22. मन के भटकाव पर रोक जरुरी है |
    बहुत ही सार्थक चिंतन |

    ReplyDelete
  23. ब्लॉग बुलेटिन की आज की बुलेटिन खुद को बचाएँ हीट स्ट्रोक से - ब्लॉग बुलेटिन मे आपकी पोस्ट को भी शामिल किया गया है ... सादर आभार !

    ReplyDelete
  24. किस के सर पर ठीकरा फोड़ें अब इस भटकाव का।
    दूर के हर अक्स को आला समझ बैठे थे हम।।

    क्या संयोग है, कुछ ऐसा ही मैंने भी लेटेस्ट ग़ज़ल में कहने का प्रयास किया है। ग़ज़ल आज पोस्ट करने वाला हूँ।

    ReplyDelete
  25. अकेलापन हमें हर खुशी से ग़रीब कर देता है जब कि एकान्त नई ऊर्जा देता है...अपने से मुलाक़ात के लिए हर रोज़ कुछ पल एकांत के होना ज़रूरी है तभी मन शांत होता है..अगर यह अभ्यास बचपन से ही किया जाए तो जीवन और भी आसान हो जाए..

    ReplyDelete
  26. बहुत ही सार्थक चिंतन |,

    ReplyDelete
  27. मैं जितना एकान्त में डूबता हूँ, उतना ही प्राच्य हो जाता हूँ, जितना सबके संग जीने लगता हूँ उतना ही पाश्चात्य का रंग धारण कर लेता हूँ।.............बहुत बढ़िया। ऐसे आलेखों में आप शीघ्रता न करें। थोड़े से और शोध के बाद अगर इस तरह के जीवन दर्शन संबंधी लेखों को लिखा जाएगा तो इसकी ग्राह्यता का ज्‍यादा विस्‍तार हो सकेगा। कहीं-कहीं वाक्‍यों में बात, कहने का तात्‍पर्य अधूरा और अपूर्ण लगा। यदि इस लेख पर और श्रम किया जाए तो यह अविस्‍मरणीय हो सकेगा। एकांत का पक्षकार बन कर जीवन दर्शन को व्‍यक्‍त करने में परिवेश के आकर्षण ने आपको इसे ठीक से विश्‍लेषित नहीं करने दिया। आलेख लिखने के दौरान वही हुआ, जो आप आलेख-दर्शन के द्वारा नकारना चाहते हैं।

    ReplyDelete
  28. जिसने खुद को ढूंढ़ लिया, जग जीत लिया।

    ReplyDelete
  29. जीवन में यदि किसी एक चीज को जानना आवश्यक है, तो वह स्वयं को...मैं भी यह बात मानती हूं

    ReplyDelete
  30. Swayam ko jaanana hii to aatm-gyan hai ...aur hm jaante hain ye kitna mushkil hai...man kii ek-do parat samjhne waale hii mahaan ban jaaate hain aur bilkul bheetar tak jaane waale Bhagwaan ban jaate hain....

    ReplyDelete
  31. sahi...love this post!!

    ReplyDelete
  32. स्वयं के आमने-सामने होना ही कौन चाहता है-पूरे मनोयोग से कुछ करना भी बड़ा मुश्किल दिखता है अब तो.भ्रमण के लिये पाँव चल रहे हैं ,कानों में फ़ोन,मुँह से बातें हो रही है आखिर व्यक्ति की उपस्थिति है कहाँ ?बिखरापन समेटे तब अपने को जानने की शुरुआत हो .

    ReplyDelete

  33. हम अपने को जानते ही कहाँ हैं अपना परिचय ही नहीं है "पर "पे केन्द्रित हम इसीलिए जीवन के परमानंद शांत स्वरूप अपने ही आत्म स्वरूप से ही अ -परिचित हैं स्वयम को और औरों को भी शरीर माने जिए जा रहें हैं .भले चिंतन अकेले में होता है लेकिन सामूहिक योग का अपना बल है पवित्रता की अपने ऊंगली है जो सहयोग में उठ जाती है .बढ़िया भाव विरेचक पोस्ट खुद को ललकारती क्यों भाग रहे हो किस्से ,किस दिशा में ,क्यों ?

    ReplyDelete
  34. Very thoughtful post.Here I like only to add a fact that we r known to be world guru in regard of spiritualim and chintan but practically if u observe we r more scared of lonelyness and deep contemplation.It cant be generalised but wesrterns usual culture of individualism is also often strength for for them to adjusr with lonelyness in more prudent manner than us.

    ReplyDelete
  35. यदि हम मन को नहीं समझ पाये तब सुख को क्या समझ पायेंगे? बिना मन को जाने सुख की परिभाषायें बनाते रहते हैं, उस पर प्रयोग करते रहते हैं।

    सबसे कठिन काम है स्वयम को पाना ... गहन लेख ।

    ReplyDelete
  36. मुश्किल नहीं बहुत मुश्किल है खुद को जानना ।

    ReplyDelete
  37. "स्वयं में स्थिर होना सीख लें, तो जहाँ ठहर जायें, गाँव वहीं बन जाये हमारा, जहाँ रम जायें, वहीं राम हो जायें"

    बहुत सुन्दर विचार प्रस्तुति ..आभार

    ReplyDelete
  38. मैं जितना एकान्त में डूबता हूँ, उतना ही प्राच्य हो जाता हूँ, जितना सबके संग जीने लगता हूँ उतना ही पाश्चात्य का रंग धारण कर लेता हूँ। मैं बहुधा मुहाने पर खड़ा रहता हूँ, इस प्रश्न के कुछ इस पार, इस प्रश्न से कुछ उस पार ।
    आपके लेख से एक सकारात्मक उर्जा मिलती है ओए आपको पढना मुझे अच्छा लगता है जिंदगी एक सवाल है जिसका कोई एक जवाब नहीं एक सवाल हल होता है और दूसरा सवाल जवाब के इंतजार में रहता है हाँ मन को समझना बहुत जरुरी है और उसपर संयम भी उतना ही जरुरी है मन तो हर वक़्त आये दिन नई - २ फरमाइश करता है |
    सार्थक लेख |

    ReplyDelete
  39. aap ne stik aur samyik likha hai aaj vishvash ka snkt sb se bda hai isi ke karn smaj me bhut se vidroop pnp rhe hai
    sundr alekh ke liye hardik bdhai bndhu

    ReplyDelete
  40. अन्तिम पैराग्राफ को ही मेरी टिप्‍पणी मान लीजिएगा। सब कुछ कह दिया आपने इन पंक्तियों में।

    ReplyDelete