24.7.22

वयं राष्ट्रे जागृयाम


नाद निनाद, सतत उत्थान,

वयं राष्ट्रे जागृयाम।


गति में शक्ति, शक्ति में मति हो,

आवश्यक जो, लब्ध प्रगति हो,

रेल हेतु हो, राष्ट्रोन्नति हो,

नित नित छूने हैं आयाम,

वयं राष्ट्रे जागृयाम।


सहज समेटे, जन मन जोड़े,

भाषा, भूषा अन्तर तोड़े,

अथक अनवरत हर क्षण दौड़े,

रेल राष्ट्र का है अभिमान,

वयं राष्ट्रे जागृयाम।


रेख उकेरे, लौह-गंग सी,

चहुँ दिश बहती, जल तरंग सी,

आह्लादित, कूकी उमंग की,

रेल राष्ट्र का नवल विहान,

वयं राष्ट्रे जागृयाम।


महाकाय, घन, किन्तु व्यवस्थित,

अपनी सीमाओं में प्रस्थित,

चलती रहती सर्व समन्वित

संयत अनुशासित उपमान,

वयं राष्ट्रे जागृयाम।



(यजुर्वेद से उद्धृत "वयं राष्ट्रे जागृयाम" हमारे रेल संस्थान का ध्येय वाक्य है। रचना के बाद उसे संगीतबद्ध और छायांकित करने में संस्थान के प्रशिक्षु अधिकारियों का अद्भुत योगदान रहा है। मनन से प्रकटन तक के प्रकल्प की प्रेरणा संस्थान की महानिदेशिका श्रीमती चन्द्रलेखा मुखर्जी जी से प्राप्त हुयी है)


21 comments:

  1. Anonymous24/7/22 07:52

    सुंदर भाव सुंदर कविता

    ReplyDelete
  2. Anonymous24/7/22 10:03

    अद्भुतम
    लयात्मक काव्य

    ReplyDelete
  3. बहुत सुंदर । सुनकर आनंद आ गया है ।
    देश के प्रति आस्था जगाती सुंदर प्रस्तुति । सम्पूर्ण रेल व्यवस्था को नमन ।।

    ReplyDelete
  4. Anonymous24/7/22 13:13

    उत्तम संगीत,उत्तम प्रस्तुति,उत्तम ही रेलसंचरण। धन्यवाद !!

    ReplyDelete
  5. Anonymous24/7/22 14:31

    अद्भुत। हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete
  6. अद्भुत। हार्दिक बधाई।

    ReplyDelete
  7. वाह अति उत्तम प्रस्तुति!! सभी का प्रयास प्रशंसनीय है!!

    ReplyDelete
  8. आपकी लिखी रचना सोमवार 25 जुलाई 2022 को
    पांच लिंकों का आनंद पर... साझा की गई है
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    संगीता स्वरूप

    ReplyDelete
  9. प्रशंसनीय प्रयास।

    ReplyDelete
  10. Anonymous24/7/22 21:27

    कल्याणकारी पोस्ट प्रणाम

    ReplyDelete
  11. वाह! अत्यंत प्रेरणादायक प्रस्तुति!!

    ReplyDelete
  12. आपकी लिखी रचना सोमवार 25 जुलाई 2022 को
    पांच लिंकों का आनंद पर... साझा की गई है
    आप भी सादर आमंत्रित हैं।
    सादर
    धन्यवाद।

    संगीता स्वरूप

    ReplyDelete
    Replies
    1. कल भी सूचना दी गयी थी । स्पैम में देखिएगा ।

      Delete
    2. संगीताजी, क्षमा कीजियेगा। आज ही देख पाया, पता नहीं कैसे स्पैम में चली गयी थी। बहुत आभार आपका।

      Delete
  13. बहुत सुंदर। बहुत खूब।

    ReplyDelete
  14. प्रशंसनीय अभिव्यक्ति सर।
    सादर।

    ReplyDelete
  15. Usha Kiran26/7/22 17:25

    बहुत सुन्दर

    ReplyDelete
  16. वाह!!!
    बहुत ही उत्कृष्ट...
    लाजवाब।

    ReplyDelete
  17. वाह लाजवाब अद्भुत

    ReplyDelete
  18. Anonymous27/7/22 17:15

    बहुत सुंदर सर 🙏🙏

    ReplyDelete